विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मिर्जापुर।* नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह एवं अधिशासी अधिकारी जी. लाल के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर जमा सिल्ट, साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग तथा शौचालयों की स्थिति देखी गई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नगर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा।

इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, आलोक बरनवाल, पंचम यादव, विपिन पांडेय, मुन्ना लाल वर्मा, रमा शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

-----

रोहित संवाद अमरनाथ मिर्जापुर

Previous Post Next Post