बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर राममिलन यादव, महामंत्री अखिलेश अवस्थी निर्वाचित

रोहित संवाद : रुदौली अयोध्या अनिल यादव 

------------

अयोध्या । तहसील रुदौली बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर राममिलन यादव ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने 89 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार द्विवेदी को आठ मतों से पराजित किया। प्रमोद कुमार द्विवेदी को 81 मत मिले। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी संतराम रावत और रमेश कुमार शुक्ला को आठ-आठ मत प्राप्त हुए।

वहीं महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी 85 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 77 मत मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी देवेंद्र कुमार तिवारी के खाते में 24 मत आए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राममिलन यादव और महामंत्री अखिलेश अवस्थी को बधाई देते हुए अधिवक्ता हितों में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

Previous Post Next Post