रोहित संवाद : आनन्द त्रिवेदी
अमेठी । दिनांक 18.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा थाना इन्हौना का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गार्द का निरीक्षण किया गया । तदुपरान्त महोदय द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, मिशन शक्ति केन्द्र व अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन किया गया । थाना परिसर, कार्यालय आदि की साफ-सफाई व रजिस्टरों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया । उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को अच्छी वर्दी धारण करनें, थाने पर आने वाले फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करते हुये उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारित करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियत्रंण, महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम, लंबित विवेचना, लंबित माल निस्तारण एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।



