रोहित संवाद : आंनद त्रिवेदी
अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी मो. मोसर्रफ खाँ ने बताया कि जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार जनपद के खिलाड़ियों ने 29वीं यू0पी0 प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप-2026 में प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता 13 से 17 अप्रैल 2026 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर स्टेडियम, अयोध्या में आयोजित हुई, जिसका संचालन स्टेट राइफल एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि अमेठी के खिलाड़ियों ने पहली बार शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और अंक तालिका में जनपद का नाम दर्ज कराया। यह उपलब्धि उपक्रीड़ाधिकारी के मार्गदर्शन तथा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षिका रुचि सिंह द्वारा दिए गए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का परिणाम है।
जूनियर वर्ग में विश्वकांत तिवारी (252), अनुराग सिंह (229) और आदित्य सिंह (306) ने क्वालीफाई किया, जबकि अखंड सिंह (170) क्वालीफाई नहीं कर सके। सीनियर वर्ग में मुहम्मद कैफ (326) और प्रमोद कुमार (324) ने क्वालीफाई किया, जबकि शाश्वत सिंह (193) क्वालीफाई नहीं कर सके।
प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षिका रुचि सिंह के साथ पूर्व चैम्पियन शूटिंग खिलाड़ी जितेन्द्र बहादुर सिंह एवं खिलाड़ी मो. शोएब खान सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

