अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग के मेगा टिंकरिंग दिवस ने रिकॉर्ड भागीदारी के साथ इतिहास रचा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मिली मान्‍यता

रोहित संवाद न्यूज/KNI LIVE NEWS

----------------------------

 नई दिल्ली । माननीय प्रधानमंत्री ने पूरे देश में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से अटल नवाचार मिशन का शुभारंभ किया था। आजनीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) को विश्‍व के सबसे बड़े जमीनी स्तर के नवाचार आंदोलनों में से गिना जाता है और इसने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि इसकी प्रमुख पहलमेगा टिंकरिंग दिवस 2025, ने प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई है। यह एक ही दिन में एक टिंकरिंग गतिविधि में भाग लेने वाले छात्रों की अधिकतम संख्या का एक नया रिकॉर्ड है। 12 अगस्त, 2025 को, 9,467 अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) स्कूलों के 4,73,350 छात्र स्वच्छ भारत के लिए एक समाधान तैयार करने के लिए एक साथ आए और एक लाइवचरण-दर-चरण ऑनलाइन सत्र के माध्‍यम से अपना डीआईवाई वैक्यूम क्लीनर बनाया।

इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि और औपचारिक घोषणा 15 सितंबर, 2025 को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स दोनों द्वारा की गई। यह मान्यता भारत के युवाओं में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को अभूतपूर्व पैमाने पर बढ़ावा देने के एआईएम के मिशन का प्रमाण है।

इस अवसर पर बोलते हुए अटल इनोवेशन मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला ने कहा:

‘‘यह पहल माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन के अनुरूप हैजहां नवाचार और युवा शक्ति देश की विकास गाथा की नींव है। देश का भविष्य हमारी कक्षाओं में निर्मित हो रहा है और अटल टिंकरिंग लैब्स के जरिए हम छात्रों को न केवल तकनीकी कौशल से लैस कर रहे हैंबल्कि बड़े सपने देखनेअलग सोचने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल करने की मानसिकता भी दे रहे हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, "मेगा टिंकरिंग डे सिर्फ़ एक रिकॉर्ड नहीं है - यह एक आंदोलन है। यह हमारे युवा नवप्रवर्तकों की सामूहिक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता हैजो देश के सबसे दूरराज के  कोनों से लेकर उसके व्यस्त शहरों तक सीखनेसृजित करने और सहयोग के लिए एक साथ आए। विश्‍व के किसी भी अन्य देश ने अपने स्कूल ईको-सिस्‍टम के भीतर इस पैमाने पर नवाचार को गति नहीं दी है। यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि जब आप सही उपकरणमार्गदर्शनप्रेरणा और नेतृत्व प्रदान करते हैंतो भारत के बच्चे कल की दुनिया को फिर से आकार देने में सक्षम हैं।"

मेगा टिंकरिंग दिवस 2025 भारत के हर कोने के स्कूलों तक पहुंचाजिसमें लेहलद्दाखकारगिल और कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रविरुधुनगर जैसे आकांक्षी ज़िलेमणिपुरमिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्य और दक्षिण में कन्याकुमारी और पश्चिम में भुज जैसे दूरस्थ भौगोलिक क्षेत्र शामिल हैं। भागीदारी के इस पैमाने ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया कि एआईएम भौगोलिक और अवसंरचनात्मक बाधाओं को पार करते हुए छात्रों को खोज और नवाचार की साझा यात्रा में एकजुट करने में सक्षम है।

अपनी स्थापना के बाद से अटल इनोवेशन मिशन ने पूरे देश में 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्‍स स्थापित की हैंजो ऐसे राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेटवर्क का निर्माण करती हैं जहां छात्र को 3डी प्रिंटिंगरोबोटिक्सइंटरनेट ऑफ थिंग्स (एलओटीऔर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी प्रौद्योगिकियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्‍त करती हैं। ये प्रयोगशालाएं छात्रों में समस्या-समाधानडिज़ाइन थिंकिंग और उद्यमशीलता की भावना को पोषित करने के लिए बनाई गईं हैं, ताकि वे भविष्‍य के नवोन्‍मेषक बन सकें।

Previous Post Next Post