जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 28/29.07.2022 को 01 वारण्टी व अन्य 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 78 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

1-  थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

            थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 184/22 धारा 467/468/419/420/471 भा.द.वि. व 66 D आई0टी0 एक्ट से सम्बंधित प्रकाश में आये अभियुक्त भोलू सिंह पुत्र तेजभान सिंह निवासी ग्राम-कोदिया गांव मजरे लाल बोझा दर्वेसगांव थाना-मल्हीपुर जनपद-श्रावस्ती को कस्बा टिकैतनगर से आज दिनांक 28.07.2022 को गिरफ्तार किया गया ।


*02. ➡ थाना टिकैतनगर पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार-* 

             थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे अभियुक्तगण 1. फुल्लू पुत्र जमील 2. इबरार पुत्र नसीर निवासीगण मो0 सेलारा कस्बा इचौली थाना टिकैतगनर जनपद बाराबंकी 3. ताहिर पुत्र अहमद रसूल 4. शादाब पुत्र मोहर्रम अली 5. मोनू पुत्र इसरार अहमद निवासीगण ग्राम कस्बा इचौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को मय 52 अदद ताश के पत्ते व 1000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 257/2022 धारा- 13 जुआं अधिनियम पंजीकृत किया गया ।


*03. ➡ थाना कोठी  पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद -*

                थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मिथुन पुत्र बाबू निवासी ककरहिया थाना कोठी जनपद बाराबंकी को दिनांक 28.07.2022 को तपापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद कर थाना कोठी पर मु0अ0सं0 384/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।


*04.➡ थाना टिकैतनगर पुलिस ने एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-* 

              थाना- टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खेतासराय से अभियुक्ता मंजू देवी पत्नी जसकरन निवासी ग्राम  खेतासराय थाना टिकैतनगर जनपद बाराबकी को कुल- 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 256/2022 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।


*05.➡ थाना दरियाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-* 

              थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामकेवल उर्फ गोली पुत्र भुलई कल्लू निवासी पूरे कामगार मजरे अलियाबाद थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को दिनांक 28.07.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 268/2022 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।


*06.➡ थाना हैदरगढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-* 

              थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त खुशीराम पुत्र टिरऊ निवासी गौरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 29.07.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 294/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।


*07. ➡ थाना हैदरगढ़ एण्टी रोमियों टीम द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

            थाना हैदरगढ़ एण्टी रोमियों पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अखिलेश यादव पुत्र रामकैलाश निवासी भइनपुरवा मजरे आलापुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 29.07.2022 को गिरफ्तार कर थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 295/2022 धारा 294 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।


*08.➡ थाना जैदपुर पुलिस द्वारा दो अपहृताओं को सकुशल किया गया बरामद-*

               थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-282/2022 धारा 363/366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित दो अपहृताओं को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


*09. ➡ थाना मसौली पुलिस द्वारा एक गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया-*

               थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत निवासी द्वारा अपनी पुत्री के गुम होने के सम्बन्ध में थाना मसौली पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। जिस पर थाना मसौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त गुमशुदा को सकुशल बरामद किया गया।


*मीडिया सेल*

*बाराबंकी*

Previous Post Next Post