एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी/ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 अभियुक्त अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट : ज्ञान प्रकाश  तिवारी 

----------------------------

➡️ विगत कुछ दिनो से ऊँचाहार थाना क्षेत्र व आस पास के क्षेत्रो में योजनाबद्ध तरीके व्यक्तियों से एटीएम कार्ड एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करके ठगी/धोखाधडी करने वालो का गिरोह सक्रिय था । अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 14 अप्रैल 2022 को थाना ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एटीएम को बदल कर हेरा फेरी व धोखाधड़ी व ठगी करने वाले अभियुक्तगण 1.अमरेश उर्फ राजू पुत्र कल्लू सरोज निवासी पूरे फत्ते सिंह थाना लालगंज आझारा जिला प्रतापगढ़, 2.धर्मेन्द्र कुमार सरोज पुत्र किशोरी लाल निवासी रहतियरपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़, 3. दीपक उर्फ दीपू पुत्र गिरीशचन्द्र निवासी ग्राम पतुलकी थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ व 4.प्रमोद कुमार उर्फ टिन्कू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पश्चिम गाँव किठावर थाना अन्तू जिला प्रतापगढ़ को 02 अदद तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, (17 अदद एटीएम कार्ड, 13700 रूपये नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 क्रमशः 39/22,196/22,197/22,199/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊँचाहार), 03 अदद पासबुक (AXIS BANK), 02 अदद बैंक चेकबुक (AXIS BANK) व  01 अदद स्विप्ट डिजायर कार सफेद वाहन संख्या DL1ZC8683 के साथ थानाक्षेत्र के सबीशपुर बार्डर बैरियर के पास नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ऊँचाहार पर मु0अ0सं0-202/2022 धारा 3/25  शस्त्र अधिनियम बनाम धर्मेन्द्र कुमार सरोज उपरोक्त , मु0अ0सं0-203/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम दीपक उर्फ दीपू उपरोक्त व मु0अ0सं0 204/22 धारा -3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।


➡️ *पूछताछ का संक्षिप्त विवरण*

  अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि हम लोग योजनाबद्ध तरीके से एटीएम के आस-पास घूमते रहते थे तथा एटीएम के अन्दर लोगो को उनकी मदद के नाम पर आड़े तिरछे खड़े होकर चुपके से एटीएम का पिन नम्बर देख लेते थे तथा बातों में उलझा कर सफाई से एटीएम कार्ड बदल लेते थे तथा अन्य जगह के एटीएम से पैसा निकाल कर आपस में बांट लेते थे । राजू उर्फ अमरेश स्वीफ्ट डिजायर गाडी को  एटीएम से कुछ दूर पर स्टार्ट अवस्था में खड़ी रखता था तथा एक व्यक्ति रैकी करता रहता है तथा दो व्यक्ति एटीएम मे जाकर पिन देखने व कार्ड बदलने का काम करते थे । दिनांक 11 मार्च 2022 को हम चारो लोगो ने थाना ऊंचाहार क्षेत्र के यूको बैंक के एटीएम से एक व्यक्ति से एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करके उसके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिया था (उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 196/22 धारा 419/420 भा0द0वि0 पंजीकृत है।) । इसी प्रकार हम चारो लोगो ने  दिनांक 20 जनवरी 2022 को बैंक आफ बडौदा कस्बा ऊँचाहार से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 09 बार में 60  हजार रुपये निकाल लिया था । (उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/22 धारा 419/420 भा0द0वि0 पंजीकृत है) । दिनांक 07 मार्च 2022 को  बैंक आफ बडौदा इटौराबुजुर्ग थाना ऊँचाहार से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 24000 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिये थे (उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 197/22 धारा 419/420 भा0द0वि0 पंजीकृत है) । दिनांक 20 फरवरी 2022  गगन गेस्ट हाऊस एनटीपीसी गेट नं0 02 ऊँचाहार के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 10,500 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिये थे । (उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 199/22 धारा 419/420 भा0द0वि0 पंजीकृत है) । दिनांक 01 अप्रैल 2022 को करहिया बाजार थाना सलोन में स्थित एसबीआई के एटीएम  से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 25000/ रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-199/22 धारा 419/420 भा0द0वि0 थाना सलोन रायबरेली मे पंजीकृत है तथा दिनांक 09 जनवरी 2022 को गुडम्बा थाना जनपद लखनऊ  में  थाने के पीछे स्थित इन्डियन  एटीएम  से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 14,500/  रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिये थे । इसके अलावा हम चारों लोग जनपद लखनऊ व आस-पास के जनपदों में घूम फिर कर लोगों के साथ धोखाधडी कर उनका एटीएम बदलकर पैसा निकाल लेते हैं तथा इस रुपयो को आपस मे बांट लेते है । 

➡️ *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*

1.अमरेश उर्फ राजू पुत्र कल्लू सरोज उम्र 23 वर्ष निवासी पूरे फत्ते सिंह  थाना लालगंज आझारा जिला प्रतापगढ़

2.धर्मेन्द्र कुमार सरोज  पुत्र किशोरी लाल उम्र 28 वर्ष निवासी रहतियरपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़

3.दीपक उर्फ दीपू पुत्र गिरीशचन्द्र उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पतुलकी थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़

4.प्रमोद कुमार उर्फ टिन्कू पुत्र छोटेलाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पश्चिम गाँव किठावर थाना अन्तू जिला प्रतापगढ़ l


➡️ *आपराधिक इतिहास अभियुक्त अमरेश कुमार सरोज उर्फ राजू* 

1. मु0अ0सं0  39/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

2. मु0अ0सं0 196/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

3. मु0अ0सं0 197/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

4. मु0अ0सं0 199/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

5. मु0अ0सं0 164/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना सलोन रायबरेली

6. मु0अ0सं0 349/15 धारा 323/427/452/504/506 भादवि0 थाना लालगंज प्रतापगढ


➡️ *आपराधिक इतिहास अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार सरोज* 

1. मु0अ0सं0  39/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

2. मु0अ0सं0 196/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

3. मु0अ0सं0 197/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

4. मु0अ0सं0 199/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

5. मु0अ0सं0 202/22 धारा 3/25 A. ACT थाना ऊँचाहार रायबरेली

6. मु0अ0सं0 164/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना सलोन रायबरेली

7. मु0अ0सं0 415/19 धारा 2/3 यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना जेठवारा प्रतापगढ़

8. मु0अ0सं0 1/19 धारा 3/25 A. ACT थाना जेठवारा प्रतापगढ़

9. मु0अ0सं0 147/20 धारा 3/25 A. ACT थाना जेठवारा प्रतापगढ़

10. मु0अ0सं0 344/18 धारा 394/411/120बी भादवि0 थाना जेठवारा प्रतापगढ़

11. मु0अ0सं0 483/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जेठवारा प्रतापगढ़

12. मु0अ0सं0 17/20 धारा 498ए/323/506/ भादवि0 व 3/4 डीपी एक्ट महिला थाना प्रतापगढ़

13. मु0अ0सं0 718/17 धारा 406/420 भादवि0 व 66 आईटी एक्ट थाना कोतवाली नगर रायबरेली


➡️ *आपराधिक इतिहास अभियुक्त दीपक कुमार सरोज उर्फ दीपू*

1. मु0अ0सं0  39/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

2. मु0अ0सं0 196/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

3. मु0अ0सं0 197/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

4. मु0अ0सं0 199/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

5. मु0अ0सं0 203/22 धारा 3/25 A. ACT  थाना ऊंचाहार रायबरेली

6. मु0अ0सं0 164/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना सलोन रायबरेली

7. मु0अ0सं0 534/17 धारा 379/420/411 भादवि0 थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ

8. मु0अ0सं0 610/17 धारा 379/420/411 भादवि0 थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ

9. मु0अ0सं0 70/17 धारा 147/452/504/506/354क/427 भादवि0 थाना जेठवारा प्रतापगढ

10. मु0अ0सं0 72/17 धारा 147/504/506/364 भादवि0 थाना जेठवारा प्रतापगढ

11. मु0अ0सं0 87/17 धारा 3/25 A. ACT  थाना जेठवारा प्रतापगढ

12. मु0अ0सं0 333/18 धारा 395/412 भादवि0  थाना लालगंज प्रतापगढ

13. मु0अ0सं0 341/18  धारा 41/411 भादवि0  थाना लालगंज प्रतापगढ

14. मु0अ0सं0 626/18 धारा 307 भादवि0  थाना लालगंज प्रतापगढ

15. मु0अ0सं0 627/18 धारा 3/25 A. ACT  थाना लालगंज प्रतापगढ

16. मु0अ0सं0 159/19 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट  थाना लालगंज प्रतापगढ

17. मु0अ0सं0 191/19 धारा 3/25 A. ACT  थाना सांगीपुर प्रतापगढ


➡️ *आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रमोद कुमार कोरी उर्फ टिंकू* 

1. मु0अ0सं0  39/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

2. मु0अ0सं0 196/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

3. मु0अ0सं0 197/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

4. मु0अ0सं0 199/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना ऊंचाहार रायबरेली

5. मु0अ0सं0 204/22 धारा 3/25 A. ACT  थाना ऊंचाहार रायबरेली

6. मु0अ0सं0 164/22 धारा 419/420/411 भादवि0 थाना सलोन रायबरेली

7. मु0अ0सं0 718/17 धारा 406/420 भादवि0 व 66 आईटी एक्ट थाना को0 नगर राय़बरेली

8. मु0अ0सं0 93/17 धारा 392/411 भादवि0 थाना अन्तू प्रतापगढ

9. मु0अ0सं0 202/16 धारा 308/323/324/504/506 भादवि0 थाना अन्तू प्रतापगढ

10. मु0अ0सं0 341/18 धारा 323/354/427/452/504/506 भादवि0 थाना अन्तू प्रतापगढ

11. मु0अ0सं0 534/17 धारा 379/420/411 भादवि0 थाना कृष्णा नगर लखनऊ


➡️ *बरामदगी का विवरणः-*

1️⃣02 अदद तमंचा 12 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।

2️⃣01 अदद तमंचा 315 बोर तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

3️⃣17 अदद एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के ।

4️⃣13700 रूपये नगद (सम्बन्धित मु0अ0सं0 क्रमशः 39/22,196/22,197/22,199/22 धारा-419/420/411 भादवि0 थाना ऊँचाहार, 03 अदद पासबुक AXIS BANK ) ।

5️⃣02 अदद चेकबुक (AXIS BANK) ।

6️⃣01 अदद स्विप्ट डिजायर कार वाहन संख्या DL 1 ZC 8683 सीज़ अन्तर्गत धारा 207 मोटरवाहन अधिनियम ।


➡️ *गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीमः-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री शिवशंकर सिंह थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ।

2. उ0नि0 श्री अजय यादव चौकी प्रभारी एनटीपीसी थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ।

3. उ0नि0 श्री सचिन शर्मा थाना ऊँचाहार रायबरेली ।

4. उ0नि0 श्री शिवबाबू थाना ऊँचाहार रायबरेली

5. हे0का0 राधेकृष्ण पाण्डेय थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली।

6. हे0का0 सन्तोष कुमार थाना ऊँचाहार रायबरेली ।

7. का0 जोगेश सिंह थाना ऊँचाहार रायबरेली । 

8. का0 सुहैल अंसारी थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ।

9. का0 सुरजीत कुमार थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ।

10. का0 विप्लव कुमार थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ।

11. का0 अजय यादव थाना ऊँचाहार रायबरेली

12. आरक्षी चालक श्री सन्तोष कुमार थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ।




Previous Post Next Post