मनकापुर बाजार में छुट्टा जानवरों का आतंक

 रोहित संवाद तहसील ब्यूरो डी एन शुक्ला की रिपोर्ट



गोण्डा- मनकापुर बाजार में छुट्टा जानवरों की भरमार है, आए दिन लोग इन जानवरों के चपेट में आकर घायल होते रहते हैं, कुछ जानवर ऐसे हैं कि लोगों को दौड़ा लेते हैं एक साढ़ ऐसा है की चलती गाड़ी को टक्कर मारता रहता है,उसका एरिया डी पी इंटर कॉलेज से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर तक है इस एरिया में कई लोगों को मार चुका है उसको नगर पंचायत ने पकड़वाया भी था लेकिन पता नहीं कैसे वह फिर आ गया पटेल नगर वासियों का कहना है की इसको पकड़कर कहीं दूर जंगल में छोड़ा जाए तभी यह रुक सकता है
शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे रोहित संवाद हिंदी दैनिक के ब्यूरो प्रमुख सुनील कुमार त्रिपाठी की खड़ी गाड़ी में दो जानवर लड़ते हुए आए और गाड़ी पर गिरे जिससे गाड़ी का काफी नुकसान हुआ।
शासन और प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा
Previous Post Next Post