रोहित संवाद : रोहित मिश्रा राष्ट्रवादी
------------
सिद्धार्थनगर । डॉ अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर* के आदेश के क्रम में *श्री प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर* के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी श्री विश्वजीत सौरयान की अध्यक्षता में व थानाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह के उपस्थिति में आज दिनांक *10.09.2026* को थाना स्थानीय पर आगामी त्यौहार श्री गणेश चतुर्थी व श्री विश्वकर्मा पूजा के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई तथा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र के भिन्न- भिन्न ग्रामो के मूर्ति आयोजकों, व सम्भ्रान्त व्यक्तियो, के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई, सभी को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्वक,त्यौहार को मनाये जाने की अपील की गयी । बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से त्यौहार के दृष्टिगत शासन/उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया। शान्ति व्यवस्था को मुख्य रुप से विषयवस्तु बनाकर विस्तृत चर्चा किया गया, आदेश–निर्देश से अवगत कराया गया एवं उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को भी सुना गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।



