गैस संकट तिलोई एजेंसी पर सिलेंडर की लाइन लगाकर गैस पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते उपभोक्ता

रोहित संवाद : आनन्द त्रिवेदी 

अमेठी । जनपद अमेठी तहसील तिलोई क्षेत्र के 

तिलोई गैस सर्विस पर गैस प्राप्त करना आम आदमी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो गया है वहीं बात यदि सूत्रों की करें तो तिलोई में एक ऐसा नेटवर्क चल रहा है जो दो हजार रूपए में तत्काल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को मुहैया करा रहा है ,अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि

 ऐसे कालाबाजारी का धंधा करने वालों को आखिर यह गैस सिलेंडर कहां से और कैसे मुहैय्या हो रहे हैं ? वहीं सूत्रों की माने तो तिलोई में केवाईसी7 के नाम पर 50 से 100 रूपए की खुलेआम वसूली उपभोक्ताओं से की जा रही है लेकिन माननीय से लेकर प्रशासनिक अमले तक के अधिकारियों की नजरें इस तरफ इनायत नहीं हो रही हैं।तिलोई में रसोई गैस आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।टोकन सिस्टम लागू होने के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा।सिलेंडर लेने पहुंची रोशनी ने बताया कि समय पर बुकिंग कराने के बाद भी 10 से 15 दिन की देरी हो रही है। चेतरा गांव की शुभी के अनुसार, फोन और ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद समाधान नहीं मिल पा रहा।भीड़ का आलम यह है कि केवाईसी (KYC) प्रक्रिया के लिए भी अलग से लंबी लाइन लग रही है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।उज्ज्वला योजना की लाभार्थी रस्तामऊ निवासी फातिमा बानो ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वह 3 बार एजेंसी जा चुकी हैं लेकिन हर बार #स्टॉक नहीं कहकर लौटा दिया गया।उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है ऐसे में गैस न मिल पाने से घर की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।उपभोक्ताओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने और लंबित बुकिंग का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
Previous Post Next Post