महिला सशक्तिकरण सम्मेलन: सशक्त नारी, सशक्त भारत

रोहित संवाद : लव कुमार सिंह गुरु

---------

आज हैदरगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र में “महिला सशक्तिकरण सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हुआ। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत एवं जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने देश में महिला नेतृत्व के अनेक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि आज देश में महिलाएं राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जैसे उच्च पदों पर आसीन हैं तथा निजी क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी और नेतृत्व निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं को समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हैदरगढ़ मोहित मिश्रा, रजत मिश्रा, त्रिवेदीगंज मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, कोठी मंडल अध्यक्ष तीरथ राम वर्मा, सुबेहा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह (मोनू), पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अजय तिवारी (नन्हे भइया), बब्बू तिवारी, लवकुश पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज दीक्षित, वेद प्रकाश बाजपेई, महामंत्री संतोष श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष कोठी श्री चन्द्र वर्मा, मंडल मंत्री अतुल सोनी, आईटी सेल रजत सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बच्चा सिंह, भाजपा नेता राम नारायण मौर्य, मंडल मंत्री सुमन रावत, सुचिता सिंह, मंडल उपाध्यक्ष त्रिवेदीगंज रूप रानी गोस्वामी, मंडल हैदरगढ़ संयोजक शशि सिंह, मंत्री मीणा हरि, मंडल मंत्री चांदनी रावत, समाजसेवी दिलीप तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Previous Post Next Post