सेंट पीटर्स स्कूल में पढ़ने वाले छात्र यश मौर्य की आत्महत्या के मामले में सैकड़ों एबीवीपी के कार्यकर्ता लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे को जाम किया

 शनिवार :रायबरेली : 24 सितंबर 2022

-------------------------

सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा और सीओ सिटी वंदना सिंह ने 2 सप्ताह के अंदर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुलवाया

--------------------------

रोहित संवाद : ज्ञान प्रकाश तिवारी

-----------------------

रायबरेली : छात्र यश द्वारा आत्महत्या करने के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका व प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। उधर, शिक्षका व प्राचार्य से पूछताछ नहीं हो सकी है। सेंट पीटर्स स्कूल में छात्र यश की मौत के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधन के रवैए को लेकर खफा हैं। प्राचार्य और शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने शनिवार को स्कूल के सामने लखनऊ प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया। सीओ वंदना सिंह कार्यकर्ताओं को समझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रही हैं। नहीं हो सकी प्राचार्य और शिक्षिका से पूछताछ

मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई छात्र यश सिंह मौर्य की मौत के मामले में शुक्रवार को सेंट पीटर्स स्कूल में प्राचार्य और शिक्षिका से पूछताछ नहीं हो सकी। स्कूल प्रबंधन ने छात्र की मौत पर शोक मनाया। दिनभर इसी घटना को लेकर चर्चा रही उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत हैंगिंग से होना सामने आया है। थानेदार रेखा सिंह का कहना है कि स्कूल में छात्र की मौत की वजह से शोक था, इसलिए प्रधानाचार्य और शिक्षिका से पूछताछ नहीं हो पाई है। उधर, घर वाले छात्र के शव को बछरावां क्षेत्र के पैतृक गांव सेहगों ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेहगों गांव निवासी यश सिंह मौर्य जवाहर विहार कॉलोनी में अपने चाचा राजकुमार मौर्य के घर रहकर पांच साल से पढ़ाई कर रहा था। वह सेंट पीटर्स स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। इस समय स्कूल में परीक्षाएं चल रही थी। किसी बात को लेकर स्कूल में यश की पिटाई की गई थी। इस बात से क्षुब्ध होकर यश अपने घर पहुंचकर कमरे में पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत होने की वजह हैंगिग आई है। मामले में घटना के दूसरे दिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है। छात्र की मौत के बाद स्कूल में शोक के कारण स्कूल बंद था। ऐसे में प्राचार्य व शिक्षिका से पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि पूरे घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले में आरोपी प्रधानाचार्य रजनाई डिसूजा व शिक्षिका मोनिका मांगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़ित परिवार को इंसाफ  दिलाया जाएगा।

Previous Post Next Post