कुख्यात गौ तस्कर व हिस्ट्रीशीटर अपराधी मो0 मुजफ्फर की 11:5 करोड की संपति कुर्क की गयी

प्रयागराज :  16 सितंबर 2022 : दिन-शुक्रवार

----------------------------

रोहित संवाद राज्य सहायक व्यूरो प्रमुख राजेन्द्र पाण्डेय 

---------------------------------

प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्य मय पुलिस टीम थाना धूमनगंज उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा जिला मजिस्ट्रेट प्रयागराज के वाद संख्या डी 20220 203000 वर्ष 2022 सरकार बनाम मोहम्मद मुजफ्फर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज में निर्णित कुर्की आदेश दिनांक 12 - 9 - 2022 के अनुपालन में मुकदमा अपराध संख्या 235 / 2021 धारा 2/3 गंगेस्टर एक्ट थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज मूलनिवासी चफरी थाना नवाबगंज की नगर निगम जोन 6 लाल बिहारा बेला नगर साईं मंदिर कॉलोनी स्थित कुल 02 अचल संपत्तियों को जिसकी कीमत अनुमानित 11.5 करोड़ रुपए की नियमानुसार गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत कुर्क किए जाने की कार्यवाही की गई।




Previous Post Next Post