रायबरेली : रोहित संवाद न्यूज़ : ज्ञान प्रकाश तिवारी
पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुँचे रायबरेली और सदर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 मनीष चौहान के पक्ष में सुपर मार्केट में जनसभा किया। प्रमोद तिवारी ने अपने सम्बोधन में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहां कि भाजपा सरकार को इलाज करने के लिए डॉक्टर की जरूरत है। इसलिए कांग्रेस ने डॉ0 मनीष सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाकर सदर विधानसभा से उतारा है।उन्होंने रायबरेली कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए कहा जीत के गया तो मुझे कांग्रेस पार्टी में मंत्री बना दिया गया और मैं गर्व से कहता हूं कि मैं रायबरेली के बगल का रहने वाला हूं और इंदिरा गांधी के क्षेत्र का रहने वाला हूं। प्रमोद तिवारी ने अपने भाषण में भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर पार्टी छोड़कर जाना ही था तो पहले इस्तीफा देना चाहिए था। यह प्रियंका गांधी या कांग्रेस का अपमान नहीं है बल्कि रायबरेली की जनता के विश्वास का अपमान है। उन्होंने अदिति सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि इसी मैदान में मुझसे जनसभा करवाया था और मैंने उनको शपथ भी दिलाई थी। प्रमोद तिवारी ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के बारे में कहा कि रिंग रोड में इतना कमीशन लिया कि रिंग रोड आज तक नहीं बन पाई। महंगाई को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा कि पहले तो सरसों का तेल कम दाम में था लेकिन भाजपा सरकार आते ही मोदी ब्रांड तेल ₹110 लीटर बिकने लगा। किसानों के हक में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जुताई, कटाई, बुआई में डीजल का उपयोग होता है और आज भाजपा सरकार में डीजल और पेट्रोल 100 रुपये में बिक रहा है।कांग्रेस सरकार में इंदिरा गांधी ने इसीलिए पेट्रोल और डीजल के दामों में एक तिहाई का अंतर रखा था जिससे किसान को कम दामों में डीजल मिल सके। पर भाजपा सरकार ने किसानों के लिये कुछ भी नही सोचा। पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी को वोट देने से पहले गंगा में तैरती हुई लाशों के बारे में जरूर सोच लेना। प्रमोद तिवारी यही नहीं रुके और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि गोरखपुर का एम्स रायबरेली के बाद चालू हुआ था लेकिन गोरखपुर का एम्स बनकर चालू हो चुका है पर रायबरेली का एम्स भाजपा की मोदी और योगी सरकार में आज तक नही चालू हो पाया नही तो हजारों जानें बचाई जा सकती थी। इन मौतों का जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही है।