12.09.2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आज मीटिंग का आयोजन कर अधिक से अधिक वादो को चिन्हित कर निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये गए

रोहित संवाद : रोहित मिश्रा राष्ट्रवादी

_________________________

मुजफ्फरनगर 10 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या-87/ एसएलएसए-02/2026- (ऋ/ सरन) दिनांकितः 08.01.2026 के द्वारा दिनांकः 12.09.2026 दिन द्वितीय शनिवार को जनपद मुजफफरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके अनुपालन में माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुज़फ्फरनगर के निर्देशानुसार आज दिनांकः 10.09.2026 को सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर, डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, के विश्राम कक्ष में जिला मुजफ्फरनगर के बैंक शाखा प्रबंधक श्रीमति मनोरमा, श्रीमति सुप्रिया इक्का, श्री अनिल कुमार, श्रीमति उमा शर्मा, श्रीमति पारूल व अन्य बैंको शाखा प्रबंधको के साथ 12.09.2026 को होने वाली लोक अदालत के संबंध में आज मीटिंग का आयोजन कर अधिक से अधिक वादो को चिन्हित कर निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये गए। जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

أحدث أقدم