- संवाद फोटोग्राफर’ ने दिया AI व फोटोग्राफी प्रशिक्षण का प्रस्ताव
------------------------
रोहित संवाद : आनन्द त्रिवेदी
अमेठी: जिले के SC एवं OBC युवाओं को डिजिटल युग में स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र (DIC) अमेठी की 4 माह की नि:शुल्क प्रशिक्षण योजना में “डिजिटल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं AI आधारित एडिटिंग” ट्रेड को शामिल करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। यह प्रस्ताव संवाद फोटोग्राफर प्रा. लि. के संस्थापक शिवलाल यादव एवं सह-संस्थापक अनिल कुमार द्वारा उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन को सौंपा गया। उन्होंने इसे समयानुकूल पहल बताते हुए शासन को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजने की बात कही संस्था द्वारा प्रशिक्षण हेतु पाठ्यक्रम, प्रशिक्षक एवं तकनीकी सहयोग देने की पेशकश की गई है, जिससे युवाओं को आधुनिक डिजिटल स्किल के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे जिले के फोटोग्राफर्स दिनेश, दिलीप, राजेन्द्र, सचिन एवं अनुज शर्मा ने इस पहल की सराहना की है।
