थाना बलुआ पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रोहित संवाद न्यूज : चंदौली : 23/09/2025

---------------


चन्दौली- आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियोग में वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में अतुल कुमार, थानाध्यक्ष बलुआ के नेतृत्व में दिनांक 22.09.2025 को थाना बलुआ पुलिस द्वारा थाना बलुआ जनपद चन्दौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. विकास सिंह पुत्र स्व0 आनन्द सिंह निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली (गैंग लीडर) उम्र करीब 28 वर्ष 2. अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू पुत्र मनोज सिंह निवासी सराय थाना बलुआ जनपद- चन्दौली (सक्रिय सदस्य) उम्र करीब 27 वर्ष  को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर धीना बाजार थाना धीना जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक फार्च्यूनर वाहन, दो आईफोन, दो समसंग फोन बरामद करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1.विकास सिंह पुत्र स्व0 आनन्द सिंह निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 28 वर्ष (गैंग लीडर)

2.अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू पुत्र मनोज सिंह निवासी सराय थाना बलुआ जनपद-चन्दौली उम्र करीब 27 वर्ष  (सक्रिय सदस्य)


आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-

अभियुक्त विकाश सिंहः-

1.मु0अ0सं0- 226/25 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली

2.मु0अ0सं0- 232/2024 धारा 310(2)/311/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली

3.मु0अ0सं0- 209/2022 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली 

4.मु0अ0सं0- 367/2017 धारा 380/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली 

5.मु0अ0सं0- 16/2020 धारा 323/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली


अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ टिंकूः-

1.मु0अ0सं0- 226/25 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली

2.मु0अ0सं0- 232/2024 धारा 310(2)/311/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली


बरामदगी का विवरणः-

1.01 फार्च्युनर वाहन संख्या MH48BH1000

2.एक आईफोन 15 प्रो बरंग सिल्वर 

3.एक संमसग एस- 24 स्मार्ट फोन बरगं ब्लैक 

4.एक आईफोन 14 प्लस बरंग ब्लैक 

5.एक स्मार्ट फोन समसंग A- 33 बरंग सिल्वर 


गिरफ्तारी का विवरणः-

स्थानः- धीना बाजार थाना धीना जनपद चन्दौली 

दिनांकः 22.09.2025 समय 10.25 बजे 


गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमः-

1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना बलुआ जनपद चन्दौली,

2.उ0नि0 जमीलुद्दीन खान थाना बलुआ जनपद चन्दौली,

3.हे0का0 जलभरत यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली,

4.हे0का0 दीपचन्द गिरी थाना बलुआ जनपद चन्दौली

5.का0 अनुज कुमार वर्मा थाना बलुआ जनपद चन्दौली

أحدث أقدم