ताबड़तोड़ छापा , होटलों पर जांच सामग्री का सैंपल भरा

रोहित संवाद न्यूज़ : मान बहादुर सिंह

---------------------

रामसनेही घाट बाराबंकी ।।जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में सामग्री का सैंपल भरा और जुर्माना तहसील राम सनेही घाट अंतर्गत तहसील  एवम खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने होटलों पर जांच एवं कार्रवाई में जुट कर । इसी क्रम में तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को फूड इंस्पेक्टर अनिल पाल व कंचन तिवारी के साथ अन्य अधिकारियो ने ताबड़ तोड़ तीनस्वीट्स होटल  में छापा मारा गया।

जहां कुछ में मिठाइयों के सैंपल लिए गए तो गंदगी के साथ नियम-कायदे दरकिनार करने वाली संस्थाओं पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। रसोई में स्वच्छता नहीं दिखने पर भड़के अफसरों ने फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की कड़ी हिदायद भी दी।राष्ट्रीय राज मार्ग  के अहमद पुर में  लाला जलपान ग्रह पर  दबिश दी गई और मिठाई ,दूध, पकौड़ी सहित अन्य खाद सामग्री का सैंपल भरा गया । दरियाबाद में सुंदर जलपान ग्रह पर साफ सफाई नहीं पायी गयी, जिसके लिए नोटिस जारी किया गया तथा रजा स्वीट भंडार पर से दुध तथा  चीनी का सैंपल भरा गया।



أحدث أقدم